Safeer News

Breaking News from Ahmedabad

મનોરંજન

वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे : 5 बातें साबित करती हैं कि अल्लू अर्जुन हैं ग्रीन वॉरियर

(Pooja Jha)

‘ग्रीन वॉरियर’ के रूप में, अल्लू अर्जुन अपने फैंस के लिए एक उदाहरण सेट कर रहे हैं

वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन दर के मौके पर, हम पैन-इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन द्वारा किए गए कार्यों का जश्न मनाते हैं। जी हां, वह ग्रीन वॉरियर के नाम से भी जाने जाते हैं। बता दें कि उन्हें ये टाइटल उनके पर्यावरण के किए गए काम और उससे जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने और समर्थन करने के प्रयासों के लिए दिया गया है।

तेलंगाना वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर-

अल्लू अर्जुन 2021 में तेलंगाना वन विभाग के ब्रांड एंबेसडर बने। उनकी भागीदारी ने पर्यावरण के मुद्दों पर बहुत ध्यान आकर्षित किया है, जिससे उनके लाखों फैंस को प्रकृति की रक्षा और संरक्षण के प्रयासों में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिली है।

दोस्तों और परिवार को पौधे और बीज गिफ्ट में देना –

अल्लू अर्जुन अपने दोस्तों को पौधे और बीज गिफ्ट में देना पसंद करते हैं, जिससे वे ग्रीन लाइफस्टाइल के प्रति अपनी कमिटमेंट को दर्शाते हैं। उनका यह सोचने पर मजबूर करने वाला कदम उनकी कम्युनिटी और उनके फैंस के बीच पर्यावरण जागरूकता को प्रेरित करने का एक सरल लेकिन शक्तिशाली तरीका है।

हरियाली से भरा घर और ऑफिस –

अल्लू अर्जुन के घर और ऑफिस में 100 से ज़्यादा तरह के पौधे हैं। वह बताते हैं कि कैसे पौधे लगाने से जगह सुंदर दिखती है और सेहत भी अच्छी रहती है। उनके घर और ऑफिस में मौजूद हरियाली इस बात का जीता जगता सबूत हैं कि किस तरह से स्वस्थ और टिकाऊ वातावरण बनाया जा सकता है।

2014 में गो ग्रीन कैंपेन –

अल्लू अर्जुन का गो ग्रीन कैंपेन हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का महत्व को बढ़ावा देने के लिए है। इस कैंपेन के जरिए, पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पॉजिटिव बदलाव लाने और जनता में इको-फ्रेंडली आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

इको-फ्रेंडली काम को बढ़ावा देने के लिए एक गांव को किया एडॉप्ट-

पर्यावरण के लिए अल्लू अर्जुन की सबसे बड़ी मदद इको – फ्रेंडली कामों को बढ़ावा देने के लिए एक गांव को गोद लेना है। इस प्रोजेक्ट के साथ, वह ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं और दूसरों को भी ऐसा करने का रास्ता दिखा रहे हैं।

‘ग्रीन वॉरियर’ के रूप में, अल्लू अर्जुन अपने फैंस के लिए एक उदाहरण सेट कर रहे हैं, साथ ही साथ टिकाऊ और इको-फ्रेंडली जीवन के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान भी दें रहे हैं।